खबर के अनुसार परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया हैं। अब आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ऑनलाइन के द्वारा आवेदन दें और तय की गई तारीख पर ड्राइविंग टेस्ट पास करके लाइसेंस प्राप्त करें।
ड्राइविंग टेस्ट पास करने के दो सप्ताह के अंदर आप परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें की अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो आपको पहले लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा और अगर लर्निंग बन गया हैं तब आपको परमानेंट लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा।
लखनऊ, देवरिया, बरेली, आगरा समेत सभी जिलों के लोग घर बैठे बनाये ड्राइविंग लाइसेंस?
1 .आप सबसे पहले परिवहन सारथी पोर्टल (Parivahan Saarthi portal) पर जाएं।
2 .आप डाइरेक्ट वेबसाइट https://sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice/stateSelection.do पर जा कर राज्य का नाम चुनें।
3 .लर्निंग या परमानेंट जो भी लाइसेंस बनाना हैं उसपर क्लिक करें।
4 .अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। उसमे जानकारी भरकर आगे बढ़ें।
5 .इसके बाद एक फार्म खुलेगा यहां अपने बारे में निजी जानकारी, अपना पता, फोन नंबर आदि भरना पड़ेगा।
6 .फिर फोटो और साइन की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करनी होगी।
7 .अब ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए तारीख और स्थान का चुनाव करना होगा।
8 .इसके बाद ऑनलाइन के द्वारा आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अब आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।
.jpg)
0 comments:
Post a Comment