ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बाप-दादा के पास मौजूद वैसी संपत्ति जो पुश्तैनी हैं तथा उन्हें पूर्वजों से मिली हैं। उस संपत्ति पर परिवार में जन्म लेने वाले सभी सदस्यों का अधिकार होता हैं। यह अधिकार किसी व्यक्ति को जन्म से ही प्राप्त होता हैं।
यानि की कोई भी व्यक्ति अपने बाप-दादा की पुश्तैनी जमीन पर अपने हिस्से का दावा कर सकता हैं। बता दें की बेटा और बेटी दोनों को बाप-दादा की संपत्ति पर बराबर का अधिकार होता हैं। लेकिन अगर बाप-दादा ने खुद की कमाई से कोई संपत्ति बनाई हैं तो उनके जीवित रहने तक उस संपत्ति पर कोई दावा नहीं कर सकता हैं।
हालांकि अगर बाप-दादा की बिना वसीहत लिखे मौत हो जाती हैं तो उनकी खुद की कमाई से अर्जित संपत्ति पर उनका बेटा और बेटी दोनों अपने हिस्से का दावा कर सकता हैं। इसके लिए उन्हें सिविल कोर्ट में अपील दायर करनी पड़ेगी।

0 comments:
Post a Comment