खबर के अनुसार इन शहरों में रहने वाले लोग ऑनलाइन के द्वारा जमीन का डिजिटल नक्शा देख सकते हैं। साथ ही साथ इस नक्शा को डाउनलोड कर उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं और जमीन का नक्शा फ्री में प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए कोई पैसा नहीं देना होगा।
आपको बता दें की इससे पहले लोगों को जमीन नक्शा के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थें। साथ ही साथ पैसे भी खर्च करने पड़ते थें। लेकिन अब बिना किसी परेशानी के लोग ऑनलाइन वेबसाइट पोर्टल से जमीन का नक्शा आसानी से निकाल सकते हैं।
दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा में जमीन का नक्शा मिलेगा फ्री, जानिए?
दिल्ली में जमीन का नक्शा : आप वेबसाइट http://gsdl.org.in/revenue/ पर जा कर मेनू विकल्प को चुनें और District, Village, Khasra की जानकारी देते हुए जमीन का नक्शा डाउनलोड करें।
फरीदाबाद, गुरुग्राम में जमीन का नक्शा : आप वेबसाइट https://jamabandi.nic.in/ पर जा कर View Cadastral Maps विकल्प को चुने और अपना जिला, तहसील और गांव सलेक्ट करते हुए जमीन का नक्शा डाउनलोड करें।
गाजियाबाद, नोएडा में जमीन का नक्शा : http://upbhunaksha.gov.in/bhunaksha/09/index.html वेबसाइट पर जा कर जिला, तहसील एवं गांव को सलेक्ट करें और जमीन का नक्शा डाउनलोड करें।

0 comments:
Post a Comment