आपको बीते 14 दिसंबर को हुए समझौते के क्रम में 11 फीसदी महंगाई भत्ते का अनुमोदन निगम निदेशक मंडल से हो गया है। बुधवार को हुई बैठक में अब इसकी स्वीकृति मिल गई हैं। यानि की डीए की किस्त रोडवेज कर्मियों को वेतन के साथ जुड़कर मिलेगी।
खबर के अनुसार रोडवेज के कर्मचारी काफी लंबे समय से अपनी सैलरी में बढ़ोत्तरी का इन्तजार कर रहे थें। अब उनका इन्तजार पूरा होने वाला हैं। निगम के इस फैसले से राज्य के करीब 22 हजार रोडवेज कर्मचारियों को फायदा होगा।
कितनी मिलेगी सैलरी : उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम में तैनात रोडवेज कर्मियों पहले से मिल रही सैलरी में 17 फीसदी महंगाई भत्ता जोड़कर 28 फीसदी डीए मिलेगा। इससे इनकी सैलरी में बढ़ोत्तरी हो जाएगी। बहुत जल्द इन्हे इसका लाभ मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment