पटना समेत बिहार के सभी जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

न्यूज डेस्क: पटना समेत बिहार के सभी जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया गया हैं। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को राज्य के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर आंधी-बारिश होने की आशंका जताई हैं तथा लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम ट्रफ-रेखा पूर्वी बिहार से उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों तक झारखंड व ओडिशा से गुजर रही है। जिसके कारण बिहार में आंधी-पानी की आशंका हैं। साथ ही साथ यहां हल्की से मध्य स्तर की बारिश हो सकती हैं।

बता दें की मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से राज्य में येलो-अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में अगले दो दिनों तक आंधी-पानी के साथ हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार हैं। इसलिए खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो शनिवार और रविवार को प्रदेश के सभी जिलों के एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं। साथ ही साथ कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं और आसमानी बिजली भी गिर सकती हैं। 

0 comments:

Post a Comment