लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, मेरठ समेत सभी जिलों में खुलेंगे मॉडल विद्यालय

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार उत्तर प्रदेश के लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, मेरठ समेत सभी जिलों में मॉडल विद्यालय खोलने जा रही हैं। इसको लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी हैं।

बता दें की योगी सरकार का ये मॉडल विद्यालय, प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देगा। इस मॉडल विद्यालय में सभी तरह के आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी। छात्रों के लिए डाइनिंग हॉल, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष व साइंस लैब की व्यवस्था होगी।

खबर के अनुसार प्रदेश के हर जिले में एक आदर्श कम्पोजिट स्कूल और सभी 880 ब्लॉकों में एक-एक अभ्युदय कम्पोजिट स्कूल खोला जाएगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। बता दें की इन स्कूलों में वे सभी सुविधाएं होंगी जो किसी आदर्श स्कूल में होती हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार योगी सरकार के इन स्कूलों में बच्चों के लिए साइकिल स्टैण्ड व पार्किंग स्थल, खेल-कूद के मैदान समेत पेड़ पौधे और हरियाली का पूरा ध्यान रखा जाएगा। साथ ही साथ इन स्कूलों की इमारत इको फ्रेंडली होगी।

0 comments:

Post a Comment