खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर ऑनलाइन के द्वारा पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा होगी। परिषद ने परीक्षा की तिथियों की घोषणा के साथ ही केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी हैं।
अगर आप भी यूपी के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं तो 5 मई तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। अभी ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया चल रही हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के प्रभारी सचिव रामरतन ने बताया है की इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा छह से 10 जून के बीच लिया जायेगा। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन : इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
इन संस्थानों में होगा एडमिशन : सरकारी संस्थान 154, सहायता प्राप्त संस्थान 19 और प्राइवेट संंस्थान 1127

0 comments:
Post a Comment