वाराणसी से काठमांडू के लिए सीधी विमान सेवा, टिकट करें बुक

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 23 मई से वाराणसी और काठमांडू के बीच सीधी विमान सेवा शुरू होने वाली हैं। इसको लेकर बुद्धा एयरलाइंस ने टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी हैं। आप ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं।

खबर के अनुसार बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी और पशुपतिनाथ के नगर काठमांडू के लिए सीधी उड़ान सेवा बहाल होने से यात्रियों को आने जाने में आसानी होगी। काफी दिनों से यात्री इस रुट पर विमान सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थें। 

बता दें की इस रूट पर विमान सेवा शुरू होने से काशी और पूर्वांचल के साथ ही बिहार, झारखंड और एमपी के लोग भी यहां आकर सीधी उड़ान से नेपाल जा सकेंगे। एयर लाइंस अधिकारियों ने बताया कि विमान के टिकट की बुकिंग प्रारंभ की कर दी गई है। 

फ्लाइट का टाइम टेबल। 

बुद्धा एयरलाइंस का विमान सुबह 7:15 बजे काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर रात्रि 7:55 बजे पहुंचेगा। यही विमान वाराणसी से सुबह 8:45 बजे उड़ान भरकर सुबह 9:25 बजे काठमांडू एयरपोर्ट पहुंचेगा। इस विमान का संचालन सप्ताह में तीन दिन सोमवार. बुधवार और शुक्रवार को होगा।

0 comments:

Post a Comment