बता दें की उत्तर प्रदेश में आर्थिक रूप से गरीब लोगों को सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध कराने के लिए तीन प्रकार के राशन कार्ड बनाना जाता हैं। हालांकि कोरोना महामारी के कारण राशन कार्ड धारकों को फ्री में अनाज उपलब्ध कराया जा रहा हैं।
यूपी में तीन प्रकार के बनते हैं राशन कार्ड।
1 .बीपीएल राशन कार्ड : यह कार्ड उन लोगों के लिए बनता हैं जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे है। इनकी वार्षिक आय 10000 से अधिक नहीं होनी चाहिए ।
2 .APL Ration Card : आपको बता दें की यह कार्ड उन लोगों का बनता हैं जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे है।
3 .AAY राशन कार्ड : यह कार्ड उन लोगों के लिए जारी किया जाता हैं जो राज्य के बहुत गरीब लोग होते हैं। उनके पास कोई आय का साधन नहीं है ।
ऐसे करें अप्लाई : राशन कार्ड बनाने के लिए आप उo प्र o खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर विजिट करें। इसके बाद दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार राशन कार्ड के लिए अप्लाई करें। आवेदन करने के 30 दिन के बाद आपका राशन कार्ड बनकर आपके घर पर पहुंच जायेगा।

0 comments:
Post a Comment