गाजियाबाद-हापुड़-कानपुर-उन्नाव में बनेगा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद-हापुड़-कानपुर-उन्नाव ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनने वाला हैं। इसको लेकर द्रीय सड़क और परविहन मंत्रालय ने मंजूरी दे दी हैं। 

खबर के अनुसार 380 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट को गाजियाबाद-हापुड़-कानपुर-उन्नाव ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर नाम दिया गया है। इस कॉरिडोर को बनाने के लिए बहुत जल्द जमीन का अधिग्रहण शुरू किया जायेगा। इसकी तैयारी की जा रही हैं। 

आपको बता दें की गाजियाबाद-हापुड़-कानपुर-उन्नाव ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए जमीन का अधिग्रहण आठ लेन के एक्सप्रेसवे की तर्ज पर किया जाएगा। हालांकि शुरुआत में सिर्फ चार लेन की सड़क का निर्माण किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार एनएचएआई ने डीपीआर के लिए सलाहकार फर्म नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सड़क के निर्माण होने से गाजियाबाद, हापुड़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई जिलों के लोगों को यमुना एक्सप्रेसवे पर जाने की जरूरत नहीं होगी और इनका आवागवन सुगम हो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment