खबर के अनुसार झारखंड सरकार ने जमीन के लगान जमा करने तथा जमीन रसीद निकालने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया हैं। आप झारखण्ड राजस्व,निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर जमीन का रसीद डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें की झारखंड सरकार के इस नई व्यवस्था से लोगों को काफी फायदा हो रहा हैं तथा लोग घर बैठे जमीन का लगान जमा कर रहे हैं और रसीद निकाल रहें। बता दें की इस आधिकारिक वेबसाइट से आप ये भी जान सकते हैं की आपका लगान कितना बकाया हैं।
धनबाद, बोकारो, पलामू, रांची समेत सभी जिलों में ऐसे निकालें जमीन का नया रसीद?
स्टेप 1 .जमीन लगान निकालने के लिए झारखण्ड राजस्व,निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये।
स्टेप 2. वेबसाइट https://jharbhulagan.jharkhand.gov.in/ के होम पर पर जा कर बकाया देखें के आप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब आप जिला का नाम, अंचल नाम, हल्का नाम, मौजा नाम सेलेक्ट करें। उसके बाद खाता नंबर से खोजे पर टिक कर खाता नंबर डालें।
स्टेप 4. अब कैप्त्चा भर खोजें बटन पर क्लिक करें। क्लिक करते ही उस खाता नंबर से जिन भी लोगो का जमीन होगा उनका नाम आ जायेगा। आप आपने नाम के सामने देखे बटन पर क्लिक कीजिये।
स्टेप 5 .अब ऑनलाइन के द्वारा जमीन का लगान जमा करें। लगान जमा करने के बाद रसीद को डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

0 comments:
Post a Comment