पटना, दरभंगा, कटिहार में मिले कोरोना के नए संक्रमित मरीज

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, दरभंगा, कटिहार में कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसकी जानकारी बिहार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी गई हैं।

खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार के पटना में कोरोना के 5 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि दरभंगा और कटिहार में कोरोना के एक-एक नए मरीज मिले हैं। इसतरह से बिहार में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 44 हो गई हैं। 

आपको बता दें की राज्य में विगत 24 घंटे में कुल 1,03,231 सैम्पलों की कोरोना जांच की गई हैं। जिसके 7 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई हैं। वहीं पहले से कोरोना संक्रमित 6 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पटना में सबसे अधिक 29 सक्रिय मामले हैं।

जानकारों की मानें तो बिहार में अभी कोरोना वायरस का संक्रमण कम हैं। लेकिन दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में कोरोना तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। ऐसे में बिहार में भी कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment