खबर के अनुसार कल शाम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने सीएसके के सामने 174 रनों का लक्ष्य रखा। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 160 रन ही बना सकी और चेन्नई ये मैच 13 रन से हार गई।
आपको बता दें की सीएसकी की सीजन 15 में यह 7वीं हार है। इस हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। इससे पहले आईपीएल की सबसे मजबूत मानें जानें वाली टीम मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर हुई थी।
वहीं प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर गुजरात टाइटंस 16 अंक के साथ हैं। वहीं लखनऊ सुपर जाइंट्स 14 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है। ये दोनों टीमें प्लेऑफ में आसानी से क्वालीफाई कर सकती है। वहीं राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कड़ी टक्कर जारी है।
बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 13 रन से हराया, देखें पॉइंट टेबल?
Gujarat Titans: 10 मैच 16 पॉइंट।
Lucknow Super Giants: 10 मैच 14 पॉइंट।
Rajasthan Royals; 10 मैच 12 पॉइंट।
Royal Challengers Bangalore: 11 मैच 12 पॉइंट।
Sunrisers Hyderabad: 9 मैच 10 पॉइंट।
Punjab Kings: 10 मैच 10 पॉइंट।
Delhi Capitals: 9 मैच 8 पॉइंट।
Kolkata Knight Riders: 10 मैच 8 पॉइंट।
Chennai Super Kings: 10 मैच 6 पॉइंट।
Mumbai Indians: 9 मैच 2 पॉइंट।

0 comments:
Post a Comment