खबर के अनुसार झारखंड और आसपास के इलाके में एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ हैं जिसका असर राज्य के सभी जिलों में देखने को मिलेगा। इससे कुछ जिलों में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती हैं तो कुछ जिलों में हल्की बूंदाबंदी भी हो सकती हैं।
बता दें की झारखंड में अभी जमशेदपुर से होकर दीघा की ओर मानसूनी हवा का बहाव हो रहा है। जिससे रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, मेदिनीनगर, गढ़वा, चतरा, लातेहार, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला खरसावां जिलों में बारिश होगी।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो सोमवार को भी राज्य के इन जिलों में बारिश हुई थी। अगले दो दिनों तक यहां बारिश के साथ साथ आसमानी बिजली गिरने की आशंका हैं। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घर में रहने की अपील की हैं।

0 comments:
Post a Comment