पटना समेत अन्य जिलों में कोरोना की नई गाइडलाईन जारी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में कोरोना के होते फैलाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है। साथ ही साथ अधिकारियों को कई तरह के दिशा निर्देश दिए हैं।

खबर के अनुसार बिहार में कोरोना के होते फैलाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने कहा है की राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में बिना मास्क के इंट्री नहीं होगी। गाइडलाइन में कहा गया है कि कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा करें कि कार्यालय में बिना मास्क का प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

वहीं गाइडलाईन में ये भी कहा गया हैं की सभी कार्यालय प्रधान वैसे सरकारी कर्मी व पदाधिकारी को चिन्हित करें जो अभी तक कोविड का टीका नहीं लिए हैं। उन्हें एहतियात खुराक दिलवाने के लिए आवश्यक कारवाई करें। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।

बता दें की पिछले कुछ दिनों से पटना समेत राज्य के अन्य जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही हैं। जिससे राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या एक हजार के पार कर गई हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और घर से निकलने के दौरान मास्क लगानी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment