खबर के अनुसार मानव और आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर ऐसा सुरक्षा ढांचा तैयार किया जायेगा, जिससे की यूपी के इन शहरों की सुरक्षा बेहद कड़ी हो जाएगी और किसी तरह की कोई चूक की गुंजाईस भी नहीं होगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।
बता दें की अयोध्या में जब श्री राम मंदिर दर्शन के लिए खोला जाएगा तो यही स्पेशल फोर्स सुरक्षा में तैनात होंगी। उत्तर प्रदेश की तीनों धार्मिक स्थल के लिए भारत सरकार के आदेश के तहत एक स्थाई समिति भी बनी हुई है। इन स्थानों के विशेष सुरक्षा के लिए तकनीक का पूरा इस्तेमाल किया जायेगा।
मथुरा, काशी और अयोध्या की सुरक्षा के लिए स्टेट फोर्स और जितनी भी सेंट्रल एजेंसी है, सब मिल्कर समन्वय के साथ काम को अंजाम देंगे और इन स्थानों को सुरक्षा प्रदान करेंगे। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा स्पेशल फोर्स का गठन किया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment