जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल में होगी अग्निवीर भर्ती रैली, देखें लिस्ट?

न्यूज डेस्क: आर्मी ज्वाइन करने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश के जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार मध्य प्रदेश के एमपी में 4 एआरओ के तहत 7 शहरों में सभी जिलों की भर्ती रैलियां एक सितंबर से आयोजित होंगी। इसको लेकर सेना भर्ती बोर्ड के द्वारा तैयारी की जा रही हैं। तय समय के अनुसार अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जायेगा।

जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल में होगी अग्निवीर भर्ती रैली, देखें लिस्ट?

एआरओ महौ, रैली का स्थान धार : 1 से 12 सितंबर 2022 तक।

इंदौर, उज्जैन, रत्लाम, बड़वानी, बुरहानपुर, झबुआ, नीमच,देवास, मंदसौर, धार, अलीराजपुर, खरगौन, खांडवा, शाजपुर और मालवा के युवा भाग लेंगे।

एआरओ जबलपुर, रैली का स्थान रीवा : 22 से 20 सितंबर 2022 तक।

रीवा, जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, सिवनी, बालाघाट, मंडिया, सीधी, उमरिया और सिंगरौली, पन्ना और दमोह के युवा भाग लेंगे।

एआरओ ग्वालियर, रैली का स्थान सागर/ग्वालियर : 3 से 13 अक्टूबर 2022 तक।

ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, टीकमगढ़, छतरपुर,दतिया, भिंड, मोरेना, श्योपुर और अशोक नगर के युवा इस रैली में भाग लेंगे।

एआरओ भोपाल, रैली का स्थान विदिशा/शिहोर : 27 अक्टूबर से 6 नवंबर तक।

बेतुल, सौगोर, होशंगाबाद, विदिशा,भोपाल, सिहोर, रायसेन, छिंदवाड़ा, राजगढ़ और हरदा के युवा इस रैली में भाग लेंगे।

एआरओ जबलपुर, रैली का स्थान जबलपुर : 22 से 27 नवंबर तक।

जबलपुर शहर में सिर्फ महिला अग्निवीर अभ्यर्थियों रैली में भाग लेंगे। 

0 comments:

Post a Comment