खबर के अनुसार यूपी के लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, चित्रकूट, वाराणसी, झांसी, मथुरा-वृंदावन, बरेली, मुरदाबाद, कानपुर, सहारनपुर और प्रयागराज में 15 सितंबर तक सिटी डवलपमेंट और सिटी लॉजिस्टिक का प्लान तैयार कर लिया जायेगा।
आपको बता दें की इस प्लान के तहत इन शहरों में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान से इन शहरों में कारोबारी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही साथ यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
वहीं सिटी डवलपमेंट प्लान से शहर के प्रमुख क्षेत्रों में विकास किया जायेगा। ऐतिहासिक और धार्मिक क्षेत्रों को विकसित किया जायेगा। साथ ही साथ यूपी के इन सभी शहरों में सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।

0 comments:
Post a Comment