पटना, पूर्णिया, भागलपुर, सीतामढ़ी समेत 23 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार मौसम विभाग ने बिहार के पटना, पूर्णिया, भागलपुर, सीतामढ़ी समेत 23 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही साथ लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार मानसून ट्रफ रेखा हिमालय की तलहटी से  गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, जलपाईगुड़ी होते हुए पूर्व दिशा की ओर से गुजर रही हैं। जिसके प्रभाव से बिहार के कई जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।

आपको बता दें की मौसम विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा है की खराब मौसम के दौरान लोग घर से बाहर ना निकले तथा बड़े पेड़-पौधें और बिजली की खम्भे से दूर रहें। क्यों की वज्रपात से लोगों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता हैं।

इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट?

पटना, पूर्णिया, भागलपुर, सीतामढ़ी, गोपालगंज, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल , अररिया, किशनगंज, कटिहार, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, पूर्वी चंपारण और  पश्चिमी चंपारण।

0 comments:

Post a Comment