खबर के अनुसार गुरुवार यानि की 8 सितंबर को पहले चरण में आयोग ने 19 नगर निगम और 88 नगर परिषद का आरक्षण तय किया है। आपको बता दें की राज्य निर्वाचन आयोग ने सात नगर निगम में महापौर पद के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किये हैं।
पटना, पूर्णिया, आरा समेत 19 नगर निगम के महापौर एवं उप महापौर का आरक्षण तय?
पटना में महापौर अनारक्षित वर्ग की महिला होंगी। उप महापौर पद पर पिछडा वर्ग की महिला चुन कर आएंगी।
बेतिया में भी दोनों पद अनारक्षित महिला रहेगी।
सहरसा में दोनों पद अनारक्षित अन्य घोषित किया है।
सासाराम में अनारक्षित महिला को दोनों पद दिया गया है।
सीतामढ़ी में दोनों पद अनारक्षित अन्य घोषित किया हैं।
मोतिहारी में भी दोनों पद अनारक्षित वर्ग अन्य को दिया है।
मधुबनी में महापौर और उप महापौर दोनों अनारक्षित वर्ग से होंगे।
मुजफ्फरपुर में पिछड़ा वर्ग अन्य का महापौर और उप महापौर होगा।
आरा में अनारक्षित वर्ग की महिला महापौर और उप महापौर होगी।
दरभंगा में अनारक्षित महिला और उप महापौर भी अनारक्षित महिला होगी।
पूर्णिया में महापौर अनारक्षित अन्य वर्ग के और उप महापौर अनारक्षित महिला होगी।
कटिहार में महापौर अनारक्षित महिला और उप महापौर अनारक्षित अन्य वर्ग के होंगे।
गया में महापौर अनुसूचित जाति अन्य होंगे। उप महापौर अनुसूचित जाति की महिला होगी।
छपरा में अनारक्षित अन्य वर्ग के महापौर और उप महापौर भी अनारक्षित अन्य वर्ग के होंगे।
भागलपुर में पिछड़ा वर्ग महिला महापौर होगी। उप महापौर पिछड़ा वर्ग अन्य के लिए आरक्षित किया है।
मुंगेर में अनारक्षित अन्य वर्ग महापौर और उप महापौर भी अनारक्षित अन्य के लिए घोषित किया गया है।
बेगूसराय में महापौर और उप महापौर दोनों पद पर अनारक्षित वर्ग महिला सीट आयोग ने घोषत किया है।
समस्तीपुर में महापौर अनुसूचित जाति की महिला होगी, जबकि उप महापौर अनुसूचित जाति के अन्य होंगे।
बिहारशरीफ में महापौर पिछड़ा वर्ग अन्य को दिया है। उप महापौर पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया है।

0 comments:
Post a Comment