खबर के अनुसार राज्य के अलग-अलग जिलों में ऐसे बहुत से किसानों ने धान की फसलें जुतवा दी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कम वर्षा के कारण जिन किसानों ने धान की फसलें जुतवा दी है उनका पूरा विवरण तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम ने कहा है की कम बारिश से तबाह यूपी के किसानों की पूरी मदद की जाएगी। जिन किसानों ने सूखे के कारण खड़ी फसलें जुतवा दी हैं उनका शत प्रतिशत नुकसान माना जाएगा। साथ ही साथ इन किसानों को भी सरकार के द्वारा सहायता की जाएगी।
आपको बता दें की इस साल उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद में 20 प्रतिशत भी बारिश नहीं हुई हैं। वहीं फर्रुखाबाद, कुशीनगर, जौनपुर, चंदौली, रायबरेली, कौशांबी व कानपुर देहात में 24.5 प्रतिशत बारिश हुई हैं। आठ जिलों को छोड़ दिया जाये तो पूरा उत्तर प्रदेश सूखे की चपेट में हैं।

0 comments:
Post a Comment