मौसम विभाग के अनुसार अभी वर्तमान में मानूसन ट्रफ जैसलमेर, भोपाल, गोंदिया, कलिंगापट्नम होते हुए पश्चिम बंगाल में बने निम्न दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है। जिसके कारण बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती हैं।
वहीं 12 सितंबर से राज्य के जमुई, भागलपुर और बांका जिलों में गरज के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया हैं। इन जिलों में कुछ स्थान पर आसमानी बिजली भी गिर सकती हैं। इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए हैं।
आपको बता दें की राजधानी पटना समेत बिहार में अगले दो दिन बारिश की छिटपुट स्थिति रहेगी। ऐसे में लोगों को उमस और गर्मी से सामना करना पड़ सकता हैं और कई जिलों के तापमान में मामूली सी बढ़ोत्तरी भी देखने को मिल सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment