खबर के अनुसार बिहार मखाना विकास योजना के तहत सरकार बिहार के कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, सुपौल, अररिया, सहरसा, पश्चिम चंपारण एवं दरभंगा जिले के किसानों को मखाना की खेती के लिए प्रोत्साहित करेगी। साथ ही साथ उन्हें अनुदान का लाभ देगी।
आपको बता दें की इस योजना के तहत कुल लागत का 75% या अधिकतम 72,750 रूपए सहायता अनुदान प्रदान किया जायेगा। इससे किसानों को मखाना की खेती करने में मदद मिलेगी और उन्हें किसी तरह की आर्थिक परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा।
इन जिलों के किसान http://horticulture.bihar.gov.in/HORTMIS/Makhana/OnlineAppMakhana.aspx वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू हो गई हैं जो की 20 सितंबर 2022 तक चलेगी।

0 comments:
Post a Comment