पूर्णिया, अररिया, बेगूसराय, गोपालगंज समेत 8 जिलों में हुई सौ फीसदी रोपनी

न्यूज डेस्क: सूखे की मार झेल रहे बिहार के आठ जिले ऐसे हैं जहां धान की सौ फीसदी रोपनी पूरी हो गई हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार धान की सौ फीसदी रोपनी होने से इन जिलों के किसान खुस हैं। लेकिन उनके सामने धान को सूखे से बचाने की बड़ी चुनौती हैं। 

खबर के अनुसार पूर्णिया, अररिया, बेगूसराय, गोपालगंज, कटिहार, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, शिवहर और सुपौल में धान की रोपनी निर्धारित लक्ष्य के बराबर हो गई है। जबकि बिहार के अन्य जिलों में धान की सौ फीसदी रोपनी नहीं हो पाई हैं, जो सरकार के लिए बड़ी चिंता का विषय हैं।

आपको बता दें की बिहार के अरवल, बांका, भागलपुर, कटिहार, मुंगेर, खगड़िया, लखीसराय, सहरसा, सारण, शेखपुरा और सीतामढ़ी में इस साल सूखे जैसे हालात हैं। क्यों की यहां 50-60 फीसदी कम वर्षा हुई हैं। जिससे कई किसानों के खेत परती हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार किसानों को धान की रोपनी तथा धान की सिंचाई के लिए डीजल अनुदान दे रही हैं। लेकिन फिर भी कई जिलों के किसान धान की पूरी रोपनी नहीं कर पाए हैं। जिससे किसानों की परेशानी बढ़ने लगी हैं। 

0 comments:

Post a Comment