खबर के अनुसार बिहार में अगर आप जमीन की रजिस्ट्री कराने रजिस्ट्री ऑफिस जाते हैं तो आपको जमीन की रजिस्ट्री करने-कराने वाले के साथ पहचान के लिए सरकार निशुल्क बस की सुविधा मुहैया करायेगी। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं।
अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने राज्य भर के रजिस्ट्री ऑफिस के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर इसकी तैयारी करने का आदेश दिया है। 7 सितंबर से मुजफ्फरपुर में ये सुविधा शुरू की जाएगी। वहीं 19 सितंबर से पूरे बिहार में इस सुविधा को बहाल किया जायेगा।
आपको बता दें की बिहार देश का पहला राज्य बनेगा, जहां जमीन के निबंधनार्थी के लिए मुफ्त में बस की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं रजिस्ट्री के बाद लोगों के घरों तक भी बस की सुविधा मुफ्त में मिलेगी। इससे लोगों को जमीन रजिस्ट्री के दौरान गवाह लाने में आसानी होगी।

0 comments:
Post a Comment