सुबह-सुबह करें इस मंत्र का जाप, दिनभर होगा लाभ ही लाभ

पटना :  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह का समय इंसान के दैनिक जीवन के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता हैं। इस समय मंत्र का जाप करना इंसान को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता हैं। साथ ही साथ इंसान के जीवन से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं और इंसान को अपने काम कार्य में लगातार तरक्की मिलती हैं। 

सुबह-सुबह करें इस मंत्र का जाप?

कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती। 

करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम॥

ऐसे करें मंत्र जाप : पटना के ज्योतिष बताते हैं की इंसान की हथेलियों में सभी प्रकार के देवी-देवता मौजूद होते हैं। इसलिए सुबह-सुबह जागते ही अपनी दोनों हथेलियों के दर्शन करके इस मंत्र का जाप करें। यह बेहद फलदायक माना जाता है। 

ऐसा कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति सुबह-सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठता है और इस मंत्र का जाप करता हैं। इससे उनके जीवन की कई परेशानियां खुद ब खुद हल हो जाती हैं। साथ ही साथ जीवन में सुख, शांति और समृद्धि अति हैं और दिनभर इंसान को लाभ ही लाभ होता हैं। इसलिए आप चाहें तो इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment