पटना : आज से पुनपुन घाट हॉल्ट पर रुकेंगी आठ जोड़ी ट्रेनें

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज से पुनपुन घाट हॉल्ट पर आठ जोड़ी ट्रेने रुकेगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो। 

खबर के अनुसार गया और पुनपुन में शुरू हो रहे पितृपक्ष मेला को देखते हुए रेलवे ने पुनपुन घाट हॉल्ट पर आठ जोड़ी ट्रेनें रोकने का फैसला किया हैं। इससे पिंडदानियों को फायदा होगा और उन्हें पुनपुन आने के लिए किसी तरह की परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा।

आज से पुनपुन घाट हॉल्ट पर रुकेंगी आठ जोड़ी ट्रेनें?

ट्रेन नंबर 13349 / 13350 : सिंगरौली - पटना - सिंगरौली एक्सप्रेस पुनपुन घाट हॉल्ट पर रुकेंगी।

ट्रेन नंबर 12365 / 12366 : पटना - रांची - पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस पुनपुन घाट हॉल्ट पर रुकेंगी। 

ट्रेन नंबर 18625 / 18626 : पूर्णिया कोर्ट - हटिया - पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस पुनपुन घाट हॉल्ट पर रुकेंगी।

ट्रेन नंबर 18623 / 18624 : इसलामपुर - हटिया - इसलामपुर एक्सप्रेस पुनपुन घाट हॉल्ट पर रुकेंगी।

ट्रेन नंबर 13347 / 13348 : पटना - बरकाकाना - पटना पलामू एक्सप्रेस पुनपुन घाट हॉल्ट पर रुकेंगी।

ट्रेन नंबर 13243 / 13244 : पटना - भभुआ रोड - पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस पुनपुन घाट हॉल्ट पर रुकेंगी।

ट्रेन नंबर 13329 / 13330 : पटना - धनबाद - पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस पुनपुन घाट हॉल्ट पर रुकेंगी।

ट्रेन नंबर 14223 / 14224 : राजगीर - वाराणसी - राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस पुनपुन घाट हॉल्ट पर रुकेंगी।

0 comments:

Post a Comment