खबर के अनुसार लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आप सिर्फ आधार कार्ड की सहायता से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको आरटीओ जानें की जरूरत नहीं होगी। आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप की सहयता से अप्लाई करें और तय समय पर टेस्ट देकर लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं।
वहीं परमानेंट लाइसेंस के लिए यूपी में सिमुलेटर टेस्ट देना होगा। बता दें की सिमुलेटर ड्राइविंग टेस्ट एक मशीन से जुड़ा सॉफ्टवेयर है। इसमें चौपहिया वाहन के सारे फीचर्स जैसे की स्टेयरिंग, सेफ्टी बेल्ट, वाइपर, डिपर, क्लच, एक्सिलेटर, ब्रेक आदि मौजूद होते हैं।
इस मशीन पर बैठकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप सच में गाड़ी चला रहे हैं। परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आपको सिमुलेटर ड्राइविंग टेस्ट पास करना होगा। इससे ये पता चलेगा की आप ट्रैफिक के नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं।
ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की वेबसाइट : https://sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice/stateSelection.do

0 comments:
Post a Comment