खबर के अनुसार अभी वर्तमान समय में गोरखपुर से बेंगलुरु जानें के लिए कोलकाता, हैदराबाद व दिल्ली होकर जाना पड़ता है जिसमें चार से छह घंटे का समय लगता है। लेकिन अब इंडिगो की फ्लाइट दो घंटे में गोरखपुर से सीधे बेंगलुरु को जाएगी।
आपको बता दें की विमानन कंपनी की मांग पर एयरपोर्ट अथारिटी ने मुहर लगा दी है। बहुत जल्द सीधी फ्लाइट के लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी। इससे गोरखपुर के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा और उन्हें यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
वहीं त्योहारों के दौरान भीड़-भाड़ को देखते हुए नवरात्र में कोलकाता के लिए भी एक और हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। बता दें की विमान कंपनी इंडिगो ने अथारिटी को शाम के समय एक और उड़ान शुरू करने की अनुमति मांगी हैं।

0 comments:
Post a Comment