मौसम विभाग के अनुसार बिहार के मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा, सुपौल, किशनगंज, अररिया और कटिहार में भारी वज्रपात होने की संभावना हैं। वहीं बिहार के इन जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश भी हो सकती हैं।
आपको बता दें की बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता होने से कई जिलों में अच्छी बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आज यानि की पांच सितंबर को भी राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना हैं।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट?
पूर्णिया, समस्तीपुर,सुपौल ,पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, अररिया, मधुबनी, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा,और कटिहार।

0 comments:
Post a Comment