खबर के अनुसार राज्य के नगर निकायों और वार्डों में 3 साल या उससे ज्यादा समय से जमे स्थायी और दैनिक कर्मियों को तत्काल हटाने का फैसला किया गया हैं। इसको लेकर बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।
आपको बता दें की बिहार में नगर निगम का चुनाव अक्टूबर महीने में संपन्न कराया जा सकता हैं। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा तैयारी भी की जा रही हैं। हालांकि आयोग ने अभी तक नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य के नगर निकायों और नगर पालिका चुनाव को देखते हुए यहां जल्द ही आचार संहिता लागू होने की उम्मीद है। ऐसे में सरकार ने जल्द से जल्द 3 साल या उससे अधिक समय से एक ही वार्ड में पदस्थापित कर्मियों को तबादला करने के निर्देश दिए हैं।

0 comments:
Post a Comment