बेगूसराय, भागलपुर, बक्सर और लखीसराय में मक्के की सौ फीसदी बुआई

न्यूज डेस्क: सूखे की मार झेल रहे बिहार के किसान धान को छोड़कर अब मक्के की बुआई कर रहे हैं। बारिश नहीं होने के कारण बिहार के कई जिले सूखे की चपेट में हैं, ऐसे में अब इन जिलों के किसान धान की रोपाई को छोड़कर अपने खेत में मक्का लगा रहे हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार बिहार के बेगूसराय, भागलपुर, बक्सर पश्चिम चंपारण और लखीसराय में मक्के की सौ फीसदी बुआई हुई हैं। सरकार ने इन जिलों में मक्के का जितना लक्ष्य तय किया था। इससे ज्यादा मक्के की बुआई हुई हैं। वहीं राज्य के 10 जिलों में मक्के की 90 फीसदी बुआई हुयी हैं।

आपको बता दें की धान की खेती में धोखा खाए किसानों के बीच मक्के की खेती थोड़ी राहत लेकर आई हैं। मक्के के फसल को ज्यादा पानी की भी जरूरत नहीं होती हैं और इससे किसानों को अच्छी आमदनी भी होती हैं। इसलिए राज्य के किसान तेजी से मक्के की बुआई कर रहे हैं। 

इन जिलों में 75 फीसदी हुई मक्के की बुआई। 

पटना, जहानाबाद, गया, वैशाली, मुंगेर, समस्तीपुर, सिवान, सुपौल, सहरसा, भोजपुर, सीतामढ़ी, सारण, गोपालगंज, पूर्णिया, कैमूर, मुजफ्फरपुर, खगडिय़ा, नवादा, नालंदा, मधुबनी, मधेपुरा, मधुबनी और जमुई।

0 comments:

Post a Comment