आपको बता दें की फसलों में खरपतवार रोग तथा कीट से होने वाली क्षति को नियंत्रित करने के लिए सरकार के द्वारा 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जायेगा। साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण व विषरहित खाद्यान्न उत्पादन के लिए बायोपेस्टीसाइड्स तथा बायो एजेंट्स 75 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में खरपतवार, फसली रोग, कीट रोग और चूहे की वजह से किसानों की फसल खराब हो जाती हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने किसानों के लिए कई तरह के बड़े फैसले लिए हैं ताकि किसानों की फसल को बचाया जा सकें।
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के किसानों के अनाज को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने फसलों का भंडारण करने का निर्णय लिया हैं। सरकार 2 क्विंटल से लेकर 5 क्विंटल तक की क्षमता वाले बखारी में फसल को रखने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान देगी।

0 comments:
Post a Comment