खबर के अनुसार अवकाश से लौटकर प्रतीक्षारत वरिष्ठ आइएएस अधिकारी अमृता सोनी को योगी सरकार ने मुख्य सचिव का प्रमुख स्टाफ अफसर बनाया हैं। वहीं अन्य अधिकारियों को दूसरे विभाग की जिम्मेदारी दे हैं। इसको लेकर शासन के द्वारा अधिसूचना भी जारी किया गया हैं।
यूपी में 7 आईएएस अफसरों का तबादला, देखें लिस्ट?
अमृता सोनी को मुख्य सचिव का प्रमुख स्टाफ अफसर बनाया गया हैं।
विशेष सचिव वित्त गुर्राला श्रीनिवासुलु अब विशेष सचिव राजस्व होंगे।
कृतिका शर्मा को अपर आयुक्त उद्योग के पद पर कानपुर भेजा गया है।
विशेष सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन प्रशांत शर्मा को विशेष सचिव और निदेशक मत्स्य बनाया गया है।
विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा डा.अरविंद चौरसिया को विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन नियुक्त किया गया है।
प्रांजल यादव को सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग तथा खादी एवं ग्रामोद्योग के पद पर तैनात किया गया है।
विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा आनंद कुमार सिंह-द्वितीय को विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण के पद पर तैनात किया गया है।

0 comments:
Post a Comment