खबर के अनुसार मंगलवार को यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कानपुर में बनकर तैयार हुए मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रेजेंटेशन देखा और 10 बड़े शहरों में इसके निर्माण की मंजूरी दी।
बता दें की यूपी में युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित करने तथा खिलाड़ियों को पूरी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्पोर्ट्स हब डेवलप किया जायेगा। पैरा ओलम्पिक खेल की भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही साथ कई तरह के इनडोर खेल की व्यवस्था होगा।
दरअसल ओलंपिक में 22 तरह के इनडोर गेम खेले जातें हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए स्पोर्ट्स हब डेवलप किया जायेगा। इसमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वालीबाल, शूटिंग, तैराकी, जुडो समेत अन्य कई तरह के खेल की व्यवस्था उपलब्ध होगी।

0 comments:
Post a Comment