गोरखपुर में पकड़े गए फर्जी अभ्यर्थी?
इंद्रपाल इंटर कालेज फरेनिया में विपिन कुमार की जगह गोलू भारती को परीक्षा देते हुए पकड़ लिया। गोलू भारती अपने बुआ के लड़के विपिन की जगह परीक्षा में बैठा था।
हनुमान प्रसाद पोद्दार इंटर कालेज मसी कास्त त्रिफला में सतीश गौड़ की जगह अभिषेक परीक्षा देते हुए पकड़ा गया हैं।
राष्ट्रीय संस्कृत्यायन इंटर कॉलेज बेलघाट में अवधेश मल्लाह नाम का स्टूडेंट सूरज कुमार की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया हैं।
बलिया में पकड़े गए फर्जी अभ्यर्थी?
यूपी के बलिया में प्रशासन ने 11 फर्जी अभ्यर्थियों को जनता इंटर कालेज नगरा से पकड़ा है। ये सभी लोग दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। सबसे बड़ी बात यह है ये लोग जिनके जगह परीक्षा दे रहे थे, वे सभी छात्र आरडी इंटर कालेज पालचंद्रहां के हैं। पुलिस के द्वारा फर्जी अभ्यर्थी पर केस दर्ज कर लिया गया हैं। अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment