खबर के अनुसार पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन ने अमृत योजना के तहत 15 स्टेशनों को विकसित करने का प्रस्ताव भेजा था। लेकिन रेलवे के द्वारा 10 स्टेशनों की मंजूरी मिली है। इन स्टेशनों को आधुनिक तकनीक की मदद से विकसित किया जायेगा।
आपको बता दें की अमृत योजना के तहत पूर्व रेलवे के सबौर, बांका, मुंगेर, जमालपुर, सुल्तानगंज, कहलगांव, पीरपैंती, शिवनारायणपुर, गोड्डा और सिमुलतला स्टेशन को विकसित किया जायेगा। इससे यात्रियों को इन स्टेशनों पर कई तरह की सुविधा मिलेगी।
इन स्टेशनों पर अमृत योजना के लिफ्ट व एस्केलेटर लगाए जाएंगे, यात्रियों के लिए मुफ्त वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कियोस्क व स्टॉल आदि की वयवस्था उपलब्ध होगी। सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल और शौचालय भी बनाये जाएंगे

0 comments:
Post a Comment