Indore : मध्य प्रदेश में असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती

Indore News : मध्य प्रदेश में असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती होने वाली हैं। इसके लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) के द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया हैं तो आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर जल्द से जल्द आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने असिस्टेंट इंजीनियर के 36 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक आदि होनी चाहिए। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम  किया जायेगा।

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 15 फरवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

ऐसे करें आवेदन : आप मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन करें। 

आवेदन के लिए वेबसाइट : http://mppsc.nic.in/

वेतनमान : 15600 - 39100(Per Month)

नौकरी करने का स्थान : मध्य प्रदेश।

0 comments:

Post a Comment