यूपी के लखनऊ, आगरा, मेरठ समेत 10 जिलों में बंपर निवेश, लगेगी फैक्ट्री

न्यूज डेस्क: सीएम योगी के कई बड़े प्रयासों से उत्तर प्रदेश निवेश प्रदेश बनने जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक महीने के अंदर उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा निवेश आकर्षित करने वाला राज्य बन गया हैं। बड़ी-बड़ी कंपनियां यूपी में फैक्ट्री लगाने को लेकर निवेश कर रही हैं। 

खबर के अनुसार एमएसएमई के अंतर्गत प्रदेश के सभी 75 जिलों में निवेश के लिए एमओयू दर्ज किए गए हैं। जिसे धरातल पर उतारने का काम शुरू हो गया हैं। यूपी के लखनऊ, आगरा, मेरठ समेत 10 जिलों में सरकार को बंपर निवेश प्रस्ताव मिला हैं। 

बता दें की निवेश को आकर्षित करने में गौतमबुद्धनगर पहले स्थान पर हैं। इस जिले में 18,693 करोड़ के निवेश के लिए 392 एमओयू हुए हैं। जबकि दूसरे नंबर पर आगरा जिला हैं, यहां 78 एमओयू हुए हैं और 13,543 करोड़ रुपए का निवेश होगा। 

जिन कंपनियों ने एमओयू साइन कर दिए हैं, उन कंपनियों के उद्योग लगाए जाएंगे। इनमें ऑटोमोबाइल पार्ट्स,  इंडस्ट्रियल पार्क, ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से लेकर पैकेजिंग यूनिट समेत कई तरह के छोटे-बड़े उद्योग शामिल हैं। 

यूपी के लखनऊ, आगरा, मेरठ समेत 10 जिलों में बंपर निवेश?

गौतमबुद्धनगर में 392 एमओयू के जरिए 18,693 करोड़ रुपए का निवेश होगा।

आगरा में 78 एमओयू हुए हैं और 13,543 करोड़ रुपए का निवेश होगा।

गाजियाबाद में 2266 एमओयू हुए हैं और 12,887 करोड़ का निवेश होगा। 

मेरठ में 396 एमओयू के माध्यम से 10,542 करोड़ का निवेश संभावित है।

वाराणसी में 212 एमओयू के जरिए 5,404 करोड़ रुपए का निवेश होगा। 

मुरादाबाद में 132 एमओयू के जरिए 5090 करोड़ रुपए निवेश किए जाएंगे। 

कानपुर नगर में 322 एमओयू के जरिए 4,587 करोड़ का निवेश होगा। 

लखनऊ में 201 एमओयू के जरिए 4,558 करोड़ का निवेश होगा। 

अलीगढ़ में 196 एमओयू के जरिए 4,224 करोड़ का निवेश होगा। 

हापुड़ में 208 एमओयू के जरिए 3,926 करोड़ का निवेश होगा।

0 comments:

Post a Comment