यूपी के वाराणसी से बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट, जानें शेड्यूल

न्यूज डेस्क: वाराणसी से बेंगलुरु जानें की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के वाराणसी से बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही हैं। इसको लेकर अकासा एयर द्वारा शेड्यूल जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार सोमवार से इस फ्लाइट का संचालन शुरू हो जायेगा। इसके लिए एयरलाइन्स कंपनी के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। साथ ही साथ वाराणसी से बेंगलुरु और बेंगलुरु से वाराणसी के लिए विमान संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। 

बता दें की अकासा एयर की फ्लाइट फरवरी महीने में प्रतिदिन दिन में एक बार और मार्च महीने से दो बार उड़ान भरेगी। अगर आप इस एयरलाइन्स से यात्रा करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर टिकट बुक करें। 

यूपी के वाराणसी से बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट, जानें शेड्यूल?

फरवरी का शेड्यूल। 

बेंगलुर से दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 3 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं वाराणसी से दोपहर 3:40 बजे उड़ान भरेगी और शाम 6:05 बजे बेंगलुरु पहुंच जाएगी। 

मार्च महीने का शेड्यूल। 

एक मार्च से सुबह 5:30 बजे बेंगलुरु से उड़ान भरेगी और सुबह 8:15 बजे वाराणसी पहुंचेगी। जबकि वाराणसी से सुबह 9:05 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 11:40 बजे बेंगलुरु में लैंड करेगा।

शाम 4:10 बजे बेंगलुरु से फ्लाइट उड़ान भरेगी और शाम 6:40 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं वाराणसी से शाम 7:20 बजे उड़ान भरेगी और रात 9:45 बजे बेंगलुरु पहुंच जाएगी।

0 comments:

Post a Comment