खबर के अनुसार मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता योजना के तहत जिले के गरीब वर्ग के लोगों को पुत्री की शादी सामूहिक विवाह समारोह में करने की दशा में 75000 रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए 27 फरवरी को सामूहिक विवाह का भी आयोग किया जायेगा।
सहायक श्रमायुक्त पल्लवी अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया है की उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना का लाभ लेने के लिए निर्माण श्रमिक 12 फरवरी तक आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें।

0 comments:
Post a Comment