खबर के अनुसार रायबरेली में तहसीलदार को 14 बीघा चारागाह की भूमि पर अतिक्रमण मिला। इसके बाद पूरे गोसाईन मजरे कुशमहुरा में 14 बीघा चारागाह की जमीन को ट्रैक्टर चलाकर जोत दिया गया और इसे अवैध कब्जा से मुक्त कराया गया।
बता दें की तहसीलदार अनिल पाठक ने जानकारी देते हुए बताया है कि चारागाह की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। इस जमीन पर शासन के आदेश पर गोशाला का निर्माण किया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गोसाईन मजरे कुशमहुरा में 14 बीघा चारागाह की जमीन पर आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों द्वारा फसल उगाने के लिए कब्जा किया गया था । अब प्रशासन के द्वारा इस जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर इसे कब्जा मुक्त किया गया हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment