खबर के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश के पांच विभागों में खाली पड़े 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की तिथि : आपको बता दें की इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि दो मार्च तक निर्धारित किया गया हैं। जबकि आवेदन की अंतिम तिथि छह मार्च तक निधारित हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती।
उत्तर प्रदेश आयुष (होम्योपैथी विभाग) में प्राचार्य के छह पदों पर भर्ती होगी।
उत्तर प्रदेश आयुष (आयुर्वेदिक विभाग) में प्राचार्य के चार पदों पर भर्ती होगी।
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में सहायक वेधन अभियंता के एक पद पर भर्ती होगी।
मद्य निषेध विभाग में क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी के दो पदों पर भर्ती होगी।
उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग में प्राविधिक अधिकारी (प्राविधिक सेवा) के दो पदों पर भर्ती होगी।

0 comments:
Post a Comment