खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर उत्तर प्रदेश में कुल 36 हजार 950 सैंपल की कोरोना जांच हुई हैं। जिसके एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। जिससे प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई हैं।
आपको बता दें की ठंड में कमी आने के बाद फिलहाल उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बेहद सीमित हो गए हैं। लेकिन मौसम के बदलाव होने से प्रदेश के अस्पतालों में बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या में तेजी देखने को मिल रही हैं।
डॉक्टरों की मानें तो लोगों को फेस्टिवल सीजन में सतर्कता बेहद जरूरी हैं। क्यों की फेस्टिवल के दौरान काफी मात्रा में यात्रा करते हैं। ऐसे में संक्रमण बढ़ने की आशंका बढ़ जाती हैं। इसलिए लोगों को भीड़-भाड़ के इलाके में मास्क लगानी चाहिए।
इन जिलों में कोरोना के एक्टिव मरीज।
लखनऊ में कोरोना के 3 सक्रिय मरीज हैं।
वाराणसी में कोरोना के 2 सक्रिय मरीज हैं।
अमरोहा, बिजनौर, गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के 1 - 1 सक्रिय केस हैं।
गाजियाबाद, जालौन, मैनपुरी, मिर्जापुर, रायबरेली, संभल में 1 - 1 सक्रिय केस हैं।

0 comments:
Post a Comment