खबर के अनुसार इन विश्वविद्यालय को खोलने के लिए सरकार के द्वारा बजट का प्रवधान कर दिया गया हैं। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट के दौरान इसके लिए 50-50 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। जिससे विश्वविद्यालय खोलने का रास्ता साफ़ हो गया हैं।
बता दें की विंध्याचल धाम मंडल में मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिये सरकार के द्वारा 50 करोड़ रुपये दिए गए हैं। जबकि देवीपाटन मंडल में मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई हैं।
वहीं मुरादाबाद मंडल में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 50 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। इन विश्वविद्यालय की स्थापना होने से कई जिलों के युवाओं को फायदा होगा और उन्हें हायर एजुकेशन के लिए ज्यादा भाग-दौड़ करने की ज़रूरत नहीं होगी।
फिलसाल यूपी में 19 राज्य विश्वविद्यालय, 1 मुक्त विश्वविद्यालय, 1 डीम्ड विश्वविद्यालय और 30 निजी विश्वविद्यालय मौजूद हैं। वहीं सरकार के द्वारा अब विंध्याचल, देवीपाटन और मुरादाबाद मंडल में तीन और विश्वविद्यालय खोलने का फैसला किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment