खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर उत्तर प्रदेश में कुल 44 हजार 804 सैंपल की जांच हुई हैं। जिससे कोरोना के दो नए मरीज मिले। ये मरीज यूपी के बलरामपुर में मिले हैं। इसमें से एक मरीज गैर राज्य की यात्रा करके वापस लौटने के बाद संक्रमित मिला हैं।
बता दें की बलरामपुर अस्पताल की निदेशक डॉ. रमेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपी में कोरोना संक्रमण के मामले बेहद सीमित हैं पर सतर्कता बरतने में लापरवाही ठीक नही हैं। इसलिए लोगों को अभी सावधान रहने की ज़रूरत हैं।
इन जिलों में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज।
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के 3 सक्रिय मरीज हैं।
बलरामपुर में कोरोना के 2 एक्टिव मरीज मौजूद हैं।
लखनऊ, वाराणसी, गजियाब, रायबरेली, अमरोहा, बिजनौर, जालौन, मिर्जापुर, संभल और सिद्धार्थनगर में कोरोना के 1 - 1 एक्टिव मरीज हैं।

0 comments:
Post a Comment