खबर के अनुसार रेलवे ने इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दिया हैं, ताकि यात्रा को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना करना ना पड़ें। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है की यात्रियों की मांग पर इस ट्रेन के समय और स्टेशन में बदलाव किया गया है।
यात्रीगण ध्यान दें, यूपी में इस पैसेंजर ट्रेन का बदला समय?
ट्रेन नंबर 05490 : डालीगंज-सीतापुर विशेष गाड़ी चार फरवरी से डालीगंज से सुबह 11:15 बजे प्रस्थान कर सीतापुर 13:30 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 05089 : सीतापुर-लखनऊ जंक्शन विशेष गाड़ी सीतापुर से शाम पांच बजे प्रस्थान कर डालीगंज से 19:14 बजे, लखनऊ सिटी से 19:25 बजे और ऐशबाग से 19:38 बजे होते हुए रात 8 बजे लखनऊ स्टेशन पर पहुंचेगी।
आपको बता दें की इस ट्रेन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। इस ट्रेन के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। साथ ही साथ इस पैसेंजर ट्रेन की शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment