यात्रीगण ध्यान दें, कानपुर के इस स्टेशन पर होगा 18 ट्रेनों का ठहराव

कानपुर : ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर के पनकी रेलवे स्टेशन पर 18 ट्रेनों का ठहराव किया जा सकता हैं। इसको लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया हैं और इस प्रस्ताव को मुख्यालय भेज दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद पनकी रेलवे स्टेशन पर रिवर्स शताब्दी समेत 18 ट्रेनों का ठहराव किया जायेगा। फिलहाल इस रेलवे स्टेशन पर सिर्फ श्रमशक्ति एक्सप्रेस का ठहराव किया जा रहा हैं। लेकिन बहुत जल्द 18 ट्रेन भी यहां रुकेगी।

आपको बता दें की पनकी स्टेशन पर इन 18 ट्रेनों के ठहराव होने से रेल यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। साथ ही साथ इनका आवागवन भी सुगम हो जायेगा। इससे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन का 20 फीसदी यात्री लोड भी कम हो जाएगा। 

इन ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव। 

महानंदा एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, कालका मेल।

रिवर्स शताब्दी एवं स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस। 

ऊंचाहार एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, प्रयागराज-ऊधमपुर एक्सप्रेस। 

आगरा इंटरसिटी, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस के साथ चार मेमू ट्रेन।

मरुधर एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस जोधपुर-हावड़ा, नार्थ ईस्ट, गोरखधाम एक्सप्रेस। 

0 comments:

Post a Comment