खबर के अनुसार रेल मंत्रालय ने पुणे-नासिक के बीच सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। इससे इस रूट पर सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलने का रास्ता साफ हो गया हैं। इस ट्रेन के परिचालन से लोगों को काफी फायदा होगा।
बता दें की पुणे से नासिक के बीच सेमी हाई स्पीड ट्रेन के परिचालन को लेकर प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट के समक्ष मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। यह पुणे-नासिक सेमी हाई स्पीड ट्रेन 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई जाएगी।
अभी पुणे से नासिक जानें में लोगों को पांच घंटे का समय लगता हैं। लेकिन इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन के परिचालन होने से इस रूट पर लोगों का सफर डेढ़ घंटे में ही पूरा जायेगा। इससे पुणे, अहमदनगर और नासिक जिले के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

0 comments:
Post a Comment