खबर के अनुसार कौशांबी जिले के एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने पिपरी इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह का तबादला प्रभारी चुनाव सेल के लिए कर दिया हैं। जबकि प्रभारी चुनाव सेल देख रहे विनीत सिंह को पिपरी थाना की कमान सौंपी गई है।
वहीं नया थाना संदीपन घाट पर प्रभारी रहे उपनिरीक्षक अभिषेक गुप्ता को मूरतगंज चौकी तबादला कर दिया गया हैं। जबकि एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने संदीपन घाट थाना की कमान मूरतगंज चौकी पर रहे उपनिरीक्षक राकेश राय को सौंपी है।
इन 9 चौकी प्रभारियों का ट्रांसफर?
चौकी प्रभारी सैयद सरावा में मनोज तोमर को चौकी प्रभारी चायल थाना पिपरी भेजा गया हैं।
पुलिस लाइन में रहे अरुण कुमार मौर्या को चौकी प्रभारी कोरई थाना मंझनपुर बनाया गया हैं।
थाना चरवा में तैनात रहे चंद्रबली सरोज को चौकी प्रभारी कादीपुर थाना मंझनपुर भेजा गया है।
थाना कोखराज में तैनात रहे उपनिरीक्षक मोहम्मद जमीर को प्रभारी क्राइम ब्रांच मनाया गया है।
चौकी प्रभारी कादीपुर थाना मंझनपुर में तैनात रहे राजेंद्र कुमार वर्मा को थाना मंझनपुर भेजा गया है।
पुलिस लाइन में रहे उपनिरीक्षक धीरज जायसवाल को चौकी प्रभारी नारा थाना मंझनपुर बनाया गया हैं।
चौकी प्रभारी शमशाबाद थाना मंझनपुर में राम प्रवेश सिंह को चौकी प्रभारी लोधौर थाना पिपरी भेजा गया हैं।
चौकी चायल थाना पिपरी में तैनात रहे अयोध्या कुमार को चौकी प्रभारी सैयद सरावा थाना चरवा भेजा गया हैं।
चौकी प्रभारी लोधौर थाना पिपरी में रहे शैलेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी शमशाबाद थाना मंझनपुर बनाया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment